होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,कोटा खास गांव के चौराहे का नाम कर्पूरी चौक रखे जाने की घोषणा

डाला (अनिल कुमार अग्रहरि)- कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास चौराहे पर भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई युवा नेता दीपू विजय शर्मा के द्वारा किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने कोटा चौराहे का नाम ‘कर्पूरी चौक’ रखे जाने की घोषणा की गई। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से नेम बोर्ड का अनावरण किया।

4:53 PM, Jan 24, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra News: जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती,कोटा खास गांव के चौराहे का नाम कर्पूरी चौक रखे जाने की घोषणा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

डाला (अनिल कुमार अग्रहरि)- कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास चौराहे पर भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अगुवाई युवा नेता दीपू विजय शर्मा के द्वारा किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने कोटा चौराहे का नाम ‘कर्पूरी चौक’ रखे जाने की घोषणा की गई। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से नेम बोर्ड का अनावरण किया।

Image

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने अपने बयान में कहा कि “जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।” वहीं संजय कुमार अकेला ने कहा कि “कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में जननायक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उनके विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं।” इस दौरान कार्यक्रम गोविन्द शर्मा, आतिश चंद्रवंशी, कृष्णा शर्मा, कन्हैया कनौजिया, शम्भू यादव, रमेश उपाध्याय, अखिलेश शर्मा, हेमंत, सिकंदर, लवकुश, अमन बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions