होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : बारात से लौट रही कार पलटी, तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल

बारात से लौट रही कार पलटी, तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल, टोल प्लाजा के पास की घटना

6:50 AM, Apr 25, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: Anil kumar agrahari

Sonbhadra News : बारात से लौट रही कार पलटी, तीन की दर्दनाक मौत, चार घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र: जनपद से एक बार फिर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बारात से लौट रही एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

हादसे का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे, जो खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

दिलीप पासवान,नीतीश यादव, जितेंद्र साहनी। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घायलों की स्थिति

हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं चालक छोटेलाल साहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की लोढ़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions