Sonbhadra News : बालू लदे ट्रक के पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, खेवधा मोड़ पर हादसा
ट्रक चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (लगभग 33 वर्ष), निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज, वाहन चला रहा था। खेवधा मोड़ की चढ़ाई पर ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पीछे की ओर लुढ़कने लगा।
chopan
4:04 PM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Anil Agrahari

Sonbhadra News : Photo Sonprabhat News
चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11 बजे उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटा।
चढ़ाई पर बिगड़ा संतुलन, पीछे लुढ़कने लगा ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (लगभग 33 वर्ष), निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज, वाहन चला रहा था। खेवधा मोड़ की चढ़ाई पर ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पीछे की ओर लुढ़कने लगा। स्थिति को संभालने की कोशिश के दौरान वाहन पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया।
विज्ञापन
ट्रक से कूदना पड़ा भारी, नीचे दबकर गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब चालक को लगा कि ट्रक पर नियंत्रण संभव नहीं है, तो उसने अपनी जान बचाने के लिए कूदने की कोशिश की। लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने जुगैल पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ट्रक मालिक ने बताई दुर्घटना की वजह
मौके पर मौजूद ट्रक मालिक विजय कुमार केशरवानी (35 वर्ष), पुत्र राजमन केशरवानी ने बताया कि चढ़ाई पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से ट्रक पीछे की ओर बैक होने लगा, जिससे यह हादसा हुआ। चालक के नीचे दब जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
खतरनाक मोड़ और ढलान बने हादसों की वजह खेवधा मोड़ पर हुई यह घटना
एक बार फिर क्षेत्र की खराब और जोखिम भरी सड़कों की स्थिति को उजागर करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तीखे मोड़ और ढलान होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।






