होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : शराबी दूल्हा मण्डप में गिरा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

शुरुआत में परिजनों को लगा कि दूल्हा थकान या नींद के कारण लड़खड़ा रहा है, लेकिन जल्द ही स्थिति साफ हो गई कि उसने शराब का सेवन कर रखा है। मण्डप में दूल्हे की इस हालत से नाराज दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया

muirpur

5:52 PM, Apr 28, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Prashant Dubey

Sonbhadra News : शराबी दूल्हा मण्डप में गिरा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को उस समय शादी का माहौल तनाव में बदल गया, जब बारात लेकर आए दूल्हे की हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से आई बारात में दूल्हा कथित रूप से नशे में धुत था और शादी की रस्मों के दौरान मण्डप में ही बार-बार गिरने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में परिजनों को लगा कि दूल्हा थकान या नींद के कारण लड़खड़ा रहा है, लेकिन जल्द ही स्थिति साफ हो गई कि उसने शराब का सेवन कर रखा है। मण्डप में दूल्हे की इस हालत से नाराज दुल्हन ने तुरंत शादी से इंकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

Image

विज्ञापन

दुल्हन का साहसिक फैसला बना चर्चा का विषय

दुल्हन के इस निर्णय ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने इसे आत्मसम्मान और जागरूकता का उदाहरण बताया। परिजनों का कहना है कि इस तरह की स्थिति में शादी करना उचित नहीं था।

विज्ञापन

दहेज विवाद से बढ़ा मामला, थाने में हुई सुलह

शादी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष ने दहेज में दिए गए नगद और सामान की वापसी की मांग की, जिस पर शुरुआत में दूल्हा पक्ष तैयार नहीं हुआ। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समाधान निकाला गया। अंततः दूल्हा पक्ष ने दहेज में दिए गए करीब 3 लाख रुपये 40 दिनों के भीतर लौटाने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। घटना को लेकर अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions