होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : दीक्षांत परेड हेतु भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास सम्पन्न, पुलिस लाइन चुर्क में दिखा शानदार तालमेल

सोनभद्र के पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में आगामी दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) के सफल आयोजन को लेकर आज भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया।

sonbhadra

12:01 PM, Apr 23, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

Sonbhadra News : दीक्षांत परेड हेतु भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास सम्पन्न, पुलिस लाइन चुर्क में दिखा शानदार तालमेल

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जनपद सोनभद्र के पुलिस लाइन चुर्क स्थित परेड ग्राउंड में आगामी दीक्षांत परेड (Passing Out Parade) के सफल आयोजन को लेकर आज भव्य एवं अनुशासित पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) का आयोजन किया गया। यह पूर्वाभ्यास पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अनुशासन और समर्पण का अद्भुत प्रदर्शन

पूर्वाभ्यास के दौरान रिक्रूट आरक्षियों ने अपने अनुशासन, समर्पण और उत्साह का शानदार परिचय दिया। बैंड की मधुर धुनों पर कदम से कदम मिलाकर किया गया मार्च पास्ट अत्यंत आकर्षक और प्रभावशाली रहा। यह दृश्य उनकी कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया और टीमवर्क का जीवंत उदाहरण बना।

पुलिस अधीक्षक ने ली सलामी, किया सूक्ष्म निरीक्षण

विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परेड की सलामी ग्रहण की और पूरे कार्यक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुशासन और समर्पण ही उन्हें भविष्य में एक जिम्मेदार और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनाएगा।

तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

निरीक्षण के उपरांत एसपी ने आगामी मुख्य समारोह को त्रुटिहीन, भव्य और गरिमामयी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परेड ग्राउंड की समुचित व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात चारु द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम सहित आरटीसी प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions