होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News: ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति, पत्नी और चार वर्ष की मासूम गिरे नदी में, मासूम और महिला डूबे, दो शव बरामद

ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति, पत्नी और चार वर्ष की मासूम गिरे नदी में, मासूम और महिला डूबे सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के चकेलवा कुंडा भाटी के बेलवादह डैम को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम डैम में गिरे। पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया पर चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई। वही किनारे निकले पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद एसडीआरएफ टिम को सूचना दिया गया ।वही आज सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टिम द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया गया 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव नदी से बरामद कर लिया गया है दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

sonbhadra

6:03 PM, Feb 17, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra News: ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति, पत्नी और चार वर्ष की मासूम गिरे नदी में, मासूम और महिला डूबे, दो शव बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति, पत्नी और चार वर्ष की मासूम गिरे नदी में, मासूम और महिला डूबे सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के चकेलवा कुंडा भाटी के बेलवादह डैम को ट्यूब से पार करते समय पति, पत्नी और एक चार साल की मासूम डैम में गिरे। पति तो तैरकर किनारे पहुंच गया पर चार साल की मासूम बच्ची और महिला डूब गई। वही किनारे निकले पति के द्वारा मामले की सूचना किसी तरह डायल 112 को दिया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने कल स्थानीय मछुआरों के सहारे दोनो की तलाश की पर कोई पता नहीं चला जिसके बाद एसडीआरएफ टिम को सूचना दिया गया ।वही आज सुबह मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टिम द्वारा दोनों की तलाश शुरू कर दिया गया 20 घंटे बीत जाने के बाद दोनों शव नदी से बरामद कर लिया गया है दोनो शवों को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Image

वही मामले में डैम से तैरकर बाहर निकले मृतिका के पति राहुल ने बताया कि रोज की भांति कल शाम को हम अपने पत्नी ऊषा उम्र 24 वर्ष और भतीजी उम्र 04 वर्ष को लेकर ट्यूब के सहारे वापस घर लौट रहे थे, तभी बीच नदी में अचानक दोनों ट्यूब से फिसल गए जिससे वो दोनों नदी में गिर गए, मै तो तैरकर किसी तरह बाहर आ गया पर मेरी पत्नी और भतीजी डूब गए। हमने डायल 112 को सूचना दिया अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। वही मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि कल ट्यूब पर बैठकर नदी पार कर रहे पति-, पत्नी और एक 04 वर्षीय बच्ची की नदी में गिर जाने से पत्नी और मासूम की डूब कर मौत हो गई आज सुबह से एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही थी दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions