Sonbhadra News : क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन.
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए
sonbhadra
12:01 PM, Apr 10, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh/Vedvyas Singh Maurya

Photo - Sonbhadra Police Line : Sonprabhat News
चुर्क सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद सोनभद्र के पुलिस, पीएसी, नक्सल कंटिजेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा सीमावर्ती जनपदों से आए वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान नक्सली संचरण की संभावनाओं के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और निगरानी बढ़ाने, आपसी समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने, तथा नियमित काम्बिंग, एरिया डोमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन प्रभावी रूप से संचालित किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए, उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, तथा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के बहकावे में न आने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस/प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया जाए। गोष्ठी में नक्सल उन्मूलन से संबंधित रणनीतियों, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय, तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस दौरान मीटिंग में उपसेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, सहायक सेनानायक नक्सल कंटिजेंट चुर्क, प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना इकाई सोनभद्र, सहित जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पीएसी पोस्ट प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






