Sonbhadra News: अराजक तत्वों द्वारा होलिका दहन जला देने से गांव में आक्रोश, मौके पर प्रशासन तैनात.
Sonbhadra News: Sonprabhat News
sonbhadra
10:38 AM, Mar 2, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

Sonbhadra News: Sonprabhat News
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरईगढ़ गांव में सोमवार की सुबह लगभग 8 से 10 बजे के बीच अराजक तत्वों द्वारा होलिका में आग लगा दिए जाने से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और होलिका में आग लगाकर मौके से फरार हो गए।
[video width="848" height="478" mp4="https://sonprabhat.live/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-02-at-2.12.13-PM.mp4"][/video]
सूत्रों के अनुसार, इस घटना में पिपराडीह (सरईगढ़) निवासी सुभाष भारती (पुत्र स्व. रामकेश), नरेंद्र भारती, देवेंद्र भारती (पुत्र सुभाष भारती) एवं अखिलेश भारती (पुत्र शिवमूरत) के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण पिपराडीह गांव पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर चौकी प्रभारी शमशेर यादव एवं रायपुर थानाध्यक्ष अविनाश सिंह मय फोर्स पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुनः होलिका निर्माण के लिए राजी किया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि बीते वर्ष सुभाष भारती का छप्पर होलिका में डाल दिया गया था तथा इस वर्ष भी इसी प्रकार की घटना हुई, जिसके आक्रोश में होलिका में आग लगाए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे होली नहीं मनाएंगे। उनका आरोप है कि उनके गांव का छप्पर व अन्य सामान भी पिपराडीह की होलिका में डाल दिया गया था, जिससे नाराजगी व्याप्त है।पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों की सहमति से गांव में पुनः होलिका का निर्माण किया गया है।






