होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : पिपरी पुलिस की कार्रवाई - गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व में अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) के मामले में जेल जा चुका है, इसी कारण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।

renukoot

4:32 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: U. Gupta

Sonbhadra News : पिपरी पुलिस की कार्रवाई - गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, सोनप्रभात। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 66/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में सामने आई जानकारी

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सूरज कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 23 वर्ष) बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) के मामले में जेल जा चुका है, इसी कारण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस टीम की भूमिका

इस गिरफ्तारी में थाना पिपरी पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें निरीक्षक अपराध हरेन्द्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रभूनारायण, हेड कांस्टेबल मोहन खरवार तथा हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पासवान (चालक) शामिल रहे।

विज्ञापन

अपराधियों पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी वांछित अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions