Sonbhadra news: - अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना पहुंचना ही सरकार की प्रथम उपलब्धि है- ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर
म्योरपुर:उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पर स्थानीय म्योरपुर विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह जैसे विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाया गया जहां सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित भी किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म भी निभाई गई। इन सब विभागों में शिक्षा विभाग का टीएलएम बहुत ही बेहतरीन एवं आकर्षण का केंद्र रहा तथा कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति और भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक सराहनीय रहा।
10:13 AM, Mar 21, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

यह भी पढ़ें
सभी विभागो के संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकार की योजना को जन-जन में कैसे लाभ प्राप्त हो विस्तृत ढंग से बताया गया।खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश गांव में विकास की गंगा बह रही है मनरेगा जिसके तहत मजदूर जॉब कार्ड धारकों को काम मुहैया कराकर रोजगार से जोड़ा गया है। सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए विकास हेतु निरंतर प्रयास किया जाता रहा। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजना पहुंचना ही सरकार की प्रथम उपलब्धि है जो योगी सरकार ने साबित कर दिया है। सीधे संवाद और योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा वीडियो पंचायत अजय सिंह, सीडीपीओ नागेंद्र भारती, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, पीआरडी विकास दुबे, एडियो कोऑपरेटिव संतोष राय सहित इस अवसर पर गांव से आये अनेक जनप्रतिनिधि और आम जनमानस उपस्थित थे।