Sonbhadra News : हैंडपंप के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक हैंडपंप के पास लेटा हुआ है। पहले लोगों ने उसे सोया हुआ समझा, लेकिन काफी आवाज लगाने और हिलाने के बावजूद जब वह नहीं उठा, तो स्थिति संदिग्ध लगने लगी।
sonbhadra
4:11 PM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Anil Agrahari

Image : Ai Generated
चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में एक हैंडपंप के पास बने फाउंडेशन पर पड़ा मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सुबह ग्रामीणों ने देखा, जगाने पर नहीं हुई कोई हरकत प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रमेश अगरिया (25 वर्ष), पुत्र शंकर अगरिया, निवासी बड़गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक हैंडपंप के पास लेटा हुआ है। पहले लोगों ने उसे सोया हुआ समझा, लेकिन काफी आवाज लगाने और हिलाने के बावजूद जब वह नहीं उठा, तो स्थिति संदिग्ध लगने लगी।
परिजनों और पुलिस को दी गई सूचना ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। साथ ही डायल 112 पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने कही जांच की बात थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। वहीं गांव में इस मौत को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं और आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।






