होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : अनपरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र के थाना अनपरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व अवैध गर्भपात के आरोपित वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन को गिरफ्तार कर लिया।

anpara

1:11 PM, Apr 19, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Ashish Gupta

Sonbhadra News : अनपरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अनपरा पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का संज्ञान लेते ही दर्ज हुआ मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता द्वारा थाना अनपरा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसके ही रिश्तेदार ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में अवैध रूप से गर्भपात भी कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

अनपरा पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन : Sonprabhat News

अनपरा पुलिस की गिरफ्त में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन : Sonprabhat News

घेराबंदी कर दबोचा गया अभियुक्त

पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर अभियुक्त को दिनांक 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दन पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम रेहटा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस टीम की तत्परता सराहनीय

इस पूरी कार्रवाई में थाना अनपरा के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय एवं कांस्टेबल अजीत यादव की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में उम्मीद जगी है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर सख्त संदेश

सोनभद्र पुलिस की इस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions