Sonbhadra News: पुलिस अधीक्षक का चला तबादला, कई चौकी प्रभारी का बदला कार्यक्षेत्र
सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर बदलाव किया हैं। आज पुलिस अधीक्षक ने चार चौकी प्रभारियों सहित आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया।
duddhi
4:14 PM, Feb 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एक बार फिर बदलाव किया हैं। आज पुलिस अधीक्षक ने चार चौकी प्रभारियों सहित आधा दर्जन सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया।

यह भी पढ़ें
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दुद्धी एसएसआई रहे कुँवर सिंह को रेणुकूट चौकी इंचार्ज, सरईगढ़ चौकी इंचार्ज रहे राहुल पांडेय को शाहगंज कस्बा चौकी इंचार्ज, शाहगंज चौकी इंचार्ज रहे अजय श्रीवास्तव को बीना चौकी इंचार्ज, बीना चौकी इंचार्ज रहे जितेंद्र सरोज को पनौरा चौकी का प्रभार सौंपा गया है साथ ही रेणुकूट चौकी इंचार्ज रहे संजय सिंह को दुद्धी एसएसआई और एसआई शमशेर सिंह को सरईगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है।