Sonbhadra News : अनपरा शिव मंदिर में चोरी - दानपेटियां तोड़ीं, चांदी का नाग देवता भी ले उड़े चोर
अनपरा तापीय परियोजना स्थित आवासीय परिसर में बने शिव मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटियों और बक्सों को तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
anpra
2:09 PM, Apr 24, 2026
Share:
Edited by: Sonprabhat News Desk
, Reported By: Ashish Gupta

Image : Sonprabhat News
सोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना स्थित आवासीय परिसर में बने शिव मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दानपेटियों और बक्सों को तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
मंदिर परिसर में मचाई तबाही
जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे परिसर को अस्त-व्यस्त कर दिया। मंदिर में रखी पांच दानपेटियों और तीन बक्सों को तोड़कर उनमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। इतना ही नहीं, शिवलिंग के पास स्थापित लगभग 800 ग्राम चांदी का नाग देवता भी चुरा लिया गया, जो मंदिर की आस्था का प्रमुख प्रतीक था।
चांदी की शीट उखाड़ने की कोशिश, CCTV भी गायब
विज्ञापन
चोरों ने शिवलिंग और अरघा पर लगी चांदी की परत को भी निकालने का प्रयास किया, हालांकि इसमें वे सफल नहीं हो सके। हैरानी की बात यह है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरे का डीवीआर (DVR) भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना और चुनौतीपूर्ण हो गया है।
यह भी पढ़ें
सुबह खुला राज, पुजारी ने दी सूचना
मंदिर के पुजारी तपेश्वर देव पांडेय ने बताया कि रात करीब 10 बजे मंदिर को बंद किया गया था। सुबह लगभग 5 बजे जब वह पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा मिला और अंदर का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में रोष, पुलिस जांच में जुटी
घटना की खबर फैलते ही कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और इस कृत्य पर नाराजगी जताई। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल की जा रही है।






