होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra News : सोनभद्र में भाजपा नेता के घर चोरी, छह दरवाजों के ताले तोड़े.

भाजपा नेता और अधिवक्ता दिलीप कुमार पांडेय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर के अंदर घुसकर एक के बाद एक छह दरवाजों के ताले तोड़ दिए और नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

lucknow

1:33 PM, Apr 23, 2026

Share:

Edited by: Sonprabhat News Desk

, Reported By: Ashish Gupta

Sonbhadra News : सोनभद्र में भाजपा नेता के घर चोरी, छह दरवाजों के ताले तोड़े.

Image : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई, जहां स्टेशन रोड स्थित भाजपा नेता और अधिवक्ता दिलीप कुमार पांडेय के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर के अंदर घुसकर एक के बाद एक छह दरवाजों के ताले तोड़ दिए और नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

शादी से लौटने पर खुला चोरी का राज

पीड़ित दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि वह 16 अप्रैल को अपने परिवार के साथ पटना में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार तड़के जब वे लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से लौटे और घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा खोलने के बाद अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारियां खुली पड़ी थीं, जिससे साफ था कि चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल डाला।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू

विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह और उपनिरीक्षक श्याम जी यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए ताले, बिखरे सामान और अलमारियों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

Image

चोरी का पूरा आंकलन अभी बाकी

परिवार के अनुसार घर की महिलाएं अभी भी शादी समारोह में हैं, जिसके चलते चोरी हुए सामान और नकदी का सही आंकलन नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 हजार रुपये नकद और कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है, हालांकि अंतिम नुकसान का आंकड़ा परिवार के अन्य सदस्यों के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश

दुद्धी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का आरोप है कि पुलिस अब तक कई बड़ी चोरियों का खुलासा करने में नाकाम रही है। एक पुराने मामले में केवल मामूली बरामदगी कर कार्रवाई पूरी कर दी गई थी, जिससे लोगों का भरोसा डगमगाया है।

पुलिस पर उठे सवाल, सुरक्षा बनी चिंता

विज्ञापन

भाजपा नेता के घर हुई इस चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर कैसे भरोसा किया जाए। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं।

जल्द खुलासे का दावा

वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घर के अंदर कई दरवाजों के ताले टूटे मिले हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और घटना का खुलासा किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions