Sonbhadra news: ट्रको के आपस मे सट जाने के कारण ड्राइवरो मे हुई नोकझोंक,ग्रामीणो की मदद से मामला हुआ शांत
- मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के रनटोला यात्री सेड के आगे की घटना
sonbhadra
7:15 PM, Mar 1, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

- मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के रनटोला यात्री सेड के आगे की घटना
-- ग्रामीणो ने बताया इस मोड़ पर सड़क की चौड़ीकरण एवं दोनो तरफ रेलिंग न होने से कई बार हो चुकी है सड़क दुर्घटना
म्योरपुर (सोनभद्र)म्योरपुर
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
विकासखंड के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के ग्राम पंचायत रनटोला मे रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो ट्रकों के ड्राइवरो के विवाद के कारण माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया की हाथापाई की नौबत आ गई लेकिन ग्रामीणों की मदद से ऐसा कुछ नही हुआ,ग्रामीणो के समझाने से आपसी विवाद को रोका गया।विवाद होने का कारण सिर्फ दो ट्रको के आपस मे सटने के कारण हुआ।कुछ यूं ही हुआ कि रनटोला के यात्री सेड के आगे खतरनाक मोड़ पर दो ट्रक एक मुर्धवा की तरफ से तो दूसरी म्योरपुर की तरह से आ रही थी और दोनो ट्रक आपस मे सट गए,जिसके कारण म्योरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक का ड्राइवर गुस्सा गया और मुर्धवा मोड़ की ओर से आ रहे ट्रक के ड्राइवर पर आग बबूला हो गया,ग्रामीणो की मदद से दोनो ट्रक के ड्राइवरो को समझाकर अपने गंतव्य के लिए जाने का आवाह्नन किया और वे लोग चले गए। और तनाव मे आ गया।ग्रामीणो का कहना है कि रनटोला के यात्री सेड के लगभग 100 आगे खतरनाक मोड़ होने के कारण अक्सर बड़ी ट्रको को इस मोड़ मे चलाने मे दिक्कत होती है और रविवार को भी यही कारण रहा और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण स्थिति मे जा पहुंचा,लेकिन ग्रामीणो की मदद से इस तनावपूर्ण माहौल को शांत किया गया।सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत दुबे ने बताया कि अगर इस मोड़ की सड़क को विभाग द्वारा चौड़ीकरण कर दिया जाए और दोनो तरफ रेलिंग लगा दिया जाए तो कुछ हदतक यहां पर होने वाली सड़क की दुघटनाओ पर लगाम लग सकता है।ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल,भंटू,अरविंद,गोविंद,पंकज,रामानंद,राधे,हीरालाल,मानिकचंद्र,रामजनम,बबई खरवार,प्रशांत दुबे आदि लोगो ने विभाग से सड़क की चौड़ीकरण करवाने की मांग की है ताकि भविष्य मे सड़क दुर्घटना कम हो।






