Sonbhadra News : ओवरलोड बालू से लदे तीन ट्रक जब्त, खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
चोपन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम ने तीन ऐसे ट्रकों को पकड़ा है, जो अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे थे।
chopan
2:41 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Anil Agrahari

अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
चोपन सोनभद्र में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर सीधा प्रहार किया है।चोपन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम ने तीन ऐसे ट्रकों को पकड़ा है, जो अवैध तरीके से बालू का परिवहन कर रहे थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि इन सभी ट्रकों पर न तो वैध कागजात मौजूद थे और न ही लोडिंग मानकों का पालन किया गया था। बताया जा रहा है कि हर एक ट्रक में 700 फीट से ज्यादा बालू लदा हुआ था, जो सीधे तौर पर नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आया।

Sonprabhat News
कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर चोपन थाने भेज दिया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। दरअसल चोपन थाना क्षेत्र के बैरियर पर खनन विभाग की टीम लगातार अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ निगरानी अभियान चला रही थी।इसी दौरान खनन इंस्पेक्टर अतुल दुबे ने अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग की, जहां तीन ओवरलोड ट्रक संदिग्ध हालत में गुजरते हुए पाए गए।जांच के दौरान जब ट्रकों के दस्तावेज मांगे गए तो चालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।इसके साथ ही ट्रकों में निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक, करीब 700 फीट से ज्यादा बालू लदी पाई गई।इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने तीनों ट्रकों को सीज कर चोपन थाने भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

Sonprabhat News
इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वालों के बीच खलबली मच गई है और विभाग की इस सख्ती को एक बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।






