Sonbhadra News : वन विभाग की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष आमने-सामने.
सूचना पर मौके पर वन एवं पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे लोग शांत हो गए।
sonbhadra
3:34 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Sanjay Singh

वनभूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद : Photo - Sonprabhat
चुर्क चौकी क्षेत्र के परडी़ गांव में गुरुवार को तड़के वनभूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर वन एवं पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे लोग शांत हो गए। वन विभाग आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
परडी़ गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, जबकि उसी भूमि को अपना बताते हुए कुछ लोगों द्वारा उससे विवाद किया जाने लगा दोनों की विवाद बढ़ते देख किसी ने वन पुलिस महकमे को सूचित कर दिया. सुचना मिलते ही चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने हमराहियों के साथ पहुंचे तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. चुर्क चौकी प्रभारी ने बताया कुछ लोगों द्वारा वन विभाग की जमीन में कब्जा को लेकर विवाद किया जा रहा था कब्जा एवं विवाद कर रहे लोगों को समझाया गया मामला शांत कराया गया तथा दोनों पार्टी को समाधान दिवस पर बुलाया गया है.
विज्ञापन






