होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी

विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी

4:26 PM, Jun 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुईं सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। हिंदी पत्रकारिता के प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह-2026 में सोनभद्र की प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवयित्री, शायरा, आलोचक एवं समाजसेवी डॉ. रचना तिवारी को विंध्य गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह 1 जून 2026, सोमवार को मिर्जापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, कला, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। डॉ. रचना तिवारी को यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) मिर्जापुर, संजय कुमार शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ. विश्राम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह, डीएफओ राकेश कुमार, विंध्य मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित मिर्जापुर, सोनभद्र एवं विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों समाजसेवी, शिक्षाविद, पत्रकार, छात्र, संस्कृति कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।डॉ. रचना तिवारी हिंदी साहित्य जगत की एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं। उनकी एक दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा देशभर के हजारों साहित्यिक मंचों पर उन्होंने अपनी कविताओं और विचारों से विशिष्ट पहचान बनाई है। वे अब तक अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।हाल ही में प्रकाशित उनकी चर्चित कृतियां ‘मेरे गीत तुम ही से जन्मे’ तथा ‘सपनों की उम्र नहीं होती’ साहित्य जगत में व्यापक सराहना प्राप्त कर रही हैं। मिर्जापुर की धरती पर विंध्य गौरव सम्मान प्राप्त कर डॉ. रचना तिवारी ने न केवल अपनी साहित्यिक उपलब्धियों को नया आयाम दिया है, बल्कि सोनभद्र जनपद का गौरव भी बढ़ाया है।इस उपलब्धि पर साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions