सोनभद्र: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, रेसक्यू आपरेशन जारी
सोनभद्र: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, रेसक्यू आपरेशन जारी
6:31 PM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र :जिले के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्रा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोन नदी में स्नान करने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय पवन कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा निषाद, जो आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे, दोपहर में सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी की अधिक गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी।घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस, राजस्व विभाग की टीम तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ओबरा एसडीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की।देर शाम चले सर्च ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों को एक किशोर का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे किशोर की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। प्रशासन का कहना है कि लापता किशोर को खोजने के लिए हर संभव प्रयास किया इस हृदयविदारक घटना के बाद लापता किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुटकर राहत-बचाव कार्य की जानकारी लेते रहे।
यह भी पढ़ें






