जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
4:38 PM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।एसपी ने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं को की जा रही कार्रवाई से नियमित रूप से अवगत कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके।
यह भी पढ़ें






