होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का प्रदर्शन — महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घेरा.

रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं जैसे कॉपी-किताब, बिजली, गिट्टी-बालू और रोडवेज किराया लगातार महंगा हुआ है, जिससे आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

sonbhadra

4:16 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Sanjay Singh/ Vedvyas Singh Maurya

सोनभद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पर सपा का प्रदर्शन — महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर घेरा.

समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra News - सोनभद्र, सोनप्रभात। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सोनभद्र जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। शनिवार को आरटीएस चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“जनता को नहीं मिला राहत” — सपा का आरोप

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नौ वर्षों के कार्यकाल में आम जनता को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं जैसे कॉपी-किताब, बिजली, गिट्टी-बालू और रोडवेज किराया लगातार महंगा हुआ है, जिससे आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

जमीनी हकीकत बनाम सरकारी दावे

विज्ञापन

प्रमोद यादव ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार के समय बनाए गए ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट आज भी बंद पड़े हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Image

स्मार्ट मीटर और गैस सिलेंडर पर भी सवाल

विज्ञापन

सपा नेताओं ने स्मार्ट मीटर के जरिए बढ़ते बिजली बिलों पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे घरेलू खर्च पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। साथ ही रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा गया, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसान, व्यापारी और युवा सभी प्रभावित

प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र भारती ने कहा कि सरकार की नीतियों का असर हर वर्ग पर पड़ा है। किसानों, व्यापारियों और युवाओं की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने हर घर जल-नल योजना में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि भारी बजट खर्च होने के बावजूद कई घरों तक पानी की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

अनिल विश्वकर्मा और सरजू प्रसाद ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की भारी कमी है और कई जगह नर्सों के भरोसे ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश अग्रहरि, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल, रोहित शर्मा, राजू पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक माहौल हुआ गरम

इस विरोध प्रदर्शन के बाद जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सपा ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions