होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आंधी-बारिश का कहर, पांच बिजली के खंभे टूटे; सैकड़ों गांवों में 12 घंटे से ब्लैकआउट

आंधी-बारिश का कहर, पांच बिजली के खंभे टूटे; सैकड़ों गांवों में 12 घंटे से ब्लैकआउट

5:47 PM, Apr 30, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

आंधी-बारिश का कहर, पांच बिजली के खंभे टूटे; सैकड़ों गांवों में 12 घंटे से ब्लैकआउट
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। बभनी में बुधवार की रात क्षेत्र में आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि बभनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 11 हजार केवी लाइन के पांच खंभे उखड़कर गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा के कारण पिछले 12 घंटों से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।आंधी के कारण न केवल पोल टूटे हैं, बल्कि मुख्य आपूर्ति लाइनों में भी तकनीकी खामियां आ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 33 केवी लाइन में बभनी, सांगोबांध, चपकी, नधिरा और देवरा-किरबिल रूट पर फाल्ट आने से सप्लाई पूरी तरह ठप है।सांगोबांध और आसनडीह फीडर पर भारी पेड़ गिरने से पांच खंभे टूट गए हैं।इन गांवों में पसरा अंधेरा बिजली आपूर्ति बाधित होने से बभनी, चौना, बैना, कोंगा, घघरा, बरवे, बकुलियां, आसनडीह, परसाटोला, डूमरहर, करमघट्टी, बिछियारी, सेमरिया और बघमडवा सहित सैकड़ों गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे।बिजली न होने का सीधा असर अब ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों पर पड़ रहा है। मोटर और पंप न चल पाने के कारण गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। तेज आंधी ने आम की फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचाया है, जिससे बागवानों में मायूसी है।विद्युत विभाग की टीम सुबह से ही युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि सांगोबांध और आसनडीह फीडर पर पेड़ गिरने से पोल टूटे हैं। हमारे कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions