सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान
सोनभद्र | संवाददाता : संजय सिंह
sonbhadra
4:10 PM, Jan 24, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

सोनभद्र | संवाददाता : संजय सिंह
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा अभियान योजना के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन सोनभद्र डॉ. चारु द्विवेदी एवं यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक श्री कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई।
अभियान के दौरान थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित एवं अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस बल ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

वाहन चालकों को किया गया जागरूक
कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन न खड़ा करने , यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे खड़े वाहन अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं, जिससे आमजन की जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें

नियमित रूप से चलेंगे अभियान
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं । नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना , सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।






