थाना पन्नुगंज पुलिस की सफलता: साइबर फ्रॉड के ₹20,000 पीड़ित को वापस दिलाए.
सूर्या प्रताप निवासी लखनवार कला थाना पंन्नुगंज जनपद सोनभद्र से साइबर फ़्रॉड द्वारा ₹20,000 का फ़्रॉड कर लिया गया था। जिस खाते में रूपये गए थे, उसकी जानकारी जरिये मेल जुटाकर आवेदक कि सपूर्ण धनराशि 20,000 रूपये वापस करायी गयी।
sonbhadra
1:40 PM, Apr 8, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Vedvyas Singh Maurya

₹20,000 मूल खाते में वापस कराई गई. Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। जनपद के थाना पन्नुगंज क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए फ्रॉड के शिकार युवक की पूरी धनराशि ₹20,000 उसके मूल खाते में वापस कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्या प्रताप, निवासी लखनवार कला थाना पन्नुगंज, साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात ठगों द्वारा उनके खाते से ₹20,000 की धनराशि निकाल ली गई थी। मामले की सूचना मिलते ही पन्नुगंज पुलिस की साइबर टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक पन्नुगंज कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

ऐसे हुई कार्रवाई
NCRP पोर्टल के माध्यम से मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया, संबंधित बैंक खाते को तुरंत होल्ड कराया गया,ट्रांजैक्शन से जुड़े सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए, बैंक से समन्वय कर ईमेल/पत्राचार के जरिए कार्रवाई की गई.
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, पीड़ित की पूरी राशि ₹20,000 सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।पीड़ित सूर्या प्रताप ने थाना पन्नुगंज की साइबर टीम के कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
धनराशि वापस कराने वाली टीम
श्री कुमुद शेखर सिंह – प्रभारी निरीक्षक, थाना पन्नुगंज, कांस्टेबल शिवशंकर कुमार सिंह – साइबर हेल्प डेस्क, महिला कांस्टेबल कात्यायनी सिंह – थाना पन्नुगंज
साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी सलाह
किसी अज्ञात व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें, OTP, पासवर्ड, नेट बैंकिंग डिटेल्स किसी को न दें, आधार, पैन, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी सुरक्षित रखें.
सहायता के लिए संपर्क करें
साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930, वेबसाइट: cybercrime.gov.in या नजदीकी थाने में तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं.






