शपथ ग्रहण - बार, ब्रैंच, संगठन व सरकार के समन्वय सें बदलेगी कोर्ट परिसर की तस्वीर - संजीव गौड़ राज्य मंत्री व जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ) सोनभद्र
duddhi
6:53 AM, Mar 18, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ) सोनभद्र
दुद्धी सोनभद्र दुद्धी बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गौड़ ने संबोधन में कहा कि कोर्ट परिसर में दुद्धी बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित मांग पर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग द्वारा ओबरा के तर्ज पर अधिवक्ताओं के सुसज्जित चेंबर शुद्ध जल एवं अत्याधुनिक भवन के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा जिससे गरीबों को न्याय आसानी सें मिल सके। भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं दुद्धी बार एसोसिएशन का सदस्य हूँ और यहां से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है दुद्धी बार एसोसिएशन को मैं आदर्श मानता हूं और कोर्ट परिसर के विकास के लिए हर संभव कोशिश करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार पाण्डेय सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। उन्होंने मंच पर उठाए गए जनहित संबंधी मांग को न्यायोचित और वादकारियों के हित में बताते हुए सरकार के प्रतिनिधियों से पूर्ण करने की मांग की साथ ही नवनिर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं ज्ञापित किया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट का शपथ ग्रहण बार काउंसिल सदस्य उत्तर प्रदेश विनोद कुमार पांडे द्वारा कराया गया। जिनका माल्यार्पण निवर्तमान अध्यक्ष प्रेमचंद यादव द्वारा किया गया। कुलभूषण पांडे एडवोकेट ने मंचसीन सरकार के मंत्री व जिला अध्यक्ष से हाथीनाला थाना अंतर्गत वादकारियों का जनपद सोनभद्र 80 किलोमीटर मुकदमा को दुद्धी कोर्ट स्थानांतरण करने, अपीलीय कोर्ट,एडीजे आदि भवन का निर्माण कराने, कोर्ट परिसर का अत्याधुनिक कार्यकल्प करने आदि कई मांगों को लिखित रूप में मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा। सचिव दिनेश कुमार गुप्ता का सिविल जूनियर डिवीजन जज द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया शेष पदाधिकारीयों का एल्डर कमेटी अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल व निर्वाचन अधिकारी आदि द्वारा गवर्निंग काउंसिल सदस्य 15 वर्ष से ऊपर विद्यापति विश्वकर्मा , वृज बिहारी चौधरी, बबीता गुप्ता,मुरलीधर , अनिल मौर्य, दिलीप पांडे, गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर जसपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता , दीपक गुप्ता, अखिलेश कुमार तिवारी, कृष्णानंद तिवारी, कृष्ण कुमार पासवान आदि का शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व विधायक दुद्धी हरि राम चेरो, अध्यक्ष नगर पंचायत दुद्धी कमलेश मोहन, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड, पूर्व उपाध्यय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग राम नरेश पासवान, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-अशोक श्रीवास्तव। अध्यक्ष दुद्धी एसोसिएशन - प्रेम चन्द जायसवाल पूर्व अध्यक्ष सोभद्र बार एसोसिएशन - विनोद चौबे, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेन्द्र सोनकर, -उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी सेवानिवृत्ति प्राचार्य रामसेवक यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन आदि सैकड़ो अधिवक्तागण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






