होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

8:15 PM, May 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार तिराहे पर मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक शिक्षक की बुधवार सुबह मौत हो गई। घटना से परिजनों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी 59 वर्षीय मोहम्मद मोबिन अहमद दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय पगडेवा खोखा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। वे दुद्धी में ही अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।बताया गया कि मंगलवार को वे बैंक के कार्य से दुद्धी गए थे। काम निपटाने के बाद जब वे बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अमवार तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें दुद्धी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। बाद में सिटी स्कैन के लिए उन्हें राबर्ट्सगंज ले जाया गया और जांच के बाद फिर दुद्धी के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बुधवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में शिक्षक अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions