विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत, मचा कोहराम
विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत, मचा कोहराम
4:21 PM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिलासी गांव निवासी आलमचंद की 16 वर्षीय पुत्री माया ने सोमवार को किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू किया गया।बताया जाता है कि उपचार के दौरान किशोरी की हालत में सुधार होने लगा था। चिकित्सकों ने परिजनों को मरीज को पानी न पिलाने की सलाह दी थी। हालांकि, किशोरी के बार-बार पानी मांगने पर परिजनों ने उसे पानी पिला दिया। इसके कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सीएचसी से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।लीलासी चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि किशोरी द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।किशोरी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें






