संदिग्ध विषाक्त पदार्थ सेवन से किशोरी की मौत, जांच में जुटी police
म्योरपुर में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ सेवन से किशोरी की मौत, जांच में जुटी police
7:01 PM, Jun 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के लिलासी गांव की 16 वर्षीय किशोरी की मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।जानकारी के अनुसार, लिलासी निवासी माया गुप्ता (16) पुत्री आलमचंद ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चुहे मारने की दवा सहित किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया।उपचार कर रही डॉ. पल्लवी सिन्हा ने सोमवार शाम किशोरी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया था। हालांकि परिजन उसे अन्यत्र नहीं ले गए और सीएचसी में ही उपचार जारी रहा।मंगलवार सुबह किशोरी की हालत में कुछ सुधार दिखाई दिया था। चिकित्सकों द्वारा परिजनों को मरीज को कुछ भी खाने-पीने से मना किया गया था, लेकिन परिजनों द्वारा पानी पिला दिए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मेमो के माध्यम से मिलने पर लिलासी चौकी प्रभारी मनोज सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोरी द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।बताया जाता है कि मृतका माया गुप्ता लिलासी स्थित राजा चंडोल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें






