एक सप्ताह से लापता महिला का संदिग्ध हालात में रस्सी से बंधी मिली शरीर, शरीर पर छिड़का गया था पेट्रोल
मिर्जापुर:एक सप्ताह से लापता महिला का संदिग्ध हालात में रस्सी से बंधी मिली शरीर, शरीर पर छिड़का गया था पेट्रोल
8:43 AM, May 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के गरेरी गांव में बुधवार भोर करीब चार बजे सड़क किनारे एक महिला रस्सी से बंधी हालत में मिली। महिला के मुंह पर दुपट्टा बंधा था तथा शरीर पर पेट्रोल छिड़का गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर जांच शुरू कर दी।महिला की पहचान सरिता सिंह (40) के रूप में हुई। वह पिछले एक सप्ताह से लापता थीं। उनकी मां निर्मला देवी ने अदलहाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों में विरोधाभास मिलने पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है।सरिता सिंह के पति सुभाष सिंह के अनुसार, 30 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे वह घर से निकली थीं। शाम पांच बजे तक फोन पर बातचीत हुई, लेकिन रात आठ बजे के बाद मोबाइल बंद हो गया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकली थीं, लेकिन देर होने के कारण ट्रेन छूट गई। स्टेशन से बाहर आने पर एक युवक ने अदलहाट तक छोड़ने की बात कही, जिसके बाद वह उसकी कार में बैठ गईं। रास्ते में पानी पीने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। बुधवार सुबह होश आने पर उन्होंने खुद को रस्सी से बंधा पाया।वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






