दबंगों ने पीट-पीटकर किया पति-पत्नी को लहुलुहान
जनपद सोनभद्र के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव के नौडहवां बस्ती में कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर पति-पत्नी को लहुलुहान कर दिया। घटना सुबह लगभग साढ़े छः बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता मौर्या निवासी लोहरा कोतवाली रावर्ट्सगंज में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के मुताबिक प्रार्थी सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी इसी बीच मनबढों ने महिला पर हमला कर दिया। जब महिला चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर पति राकेश कुमार घर बाहर आए तो देखा कि उसकी पत्नी को कुछ लोग बुरी तरह से मार रहे हैं। मारपीट के बीच पति राकेश मौर्य ने घायल पत्नी को बचाने के लिए आगे बढे इसी बीच दबंगों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमला में राकेश कुमार मौर्य का सीर कई जगह फट गया तथा प्रार्थिनी को गंभीर चोटें आईं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस घायल पति-पत्नी का प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया। वहीं प्रार्थीनी उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है तथा दबंगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
sonbhadra
8:04 PM, Mar 8, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

यह भी पढ़ें