होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को शादी का लालच देकर भगाने व शोषण का मामला पहुंचा एस पी व सी ओ के पास

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी

duddhi

6:51 AM, Mar 31, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

नाबालिग लड़की को शादी का लालच देकर भगाने व शोषण का मामला पहुंचा एस पी व सी ओ के पास
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र) दुद्धी

सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के थाना बीजपुर क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने और उसके साथ शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र और पुलिस उपाधीक्षक (सीओ)दुद्धी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । शिकायती प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोपी ने 18 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 10 बजे नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। उसके बाद तीन दिनों तक कानपुर में जबरन रखकर उसके साथ गलत संबंध बनाए। जब पुलिस की दबिश बढ़ी, तो आरोपी ने लड़की को गांव वापस लाकर अपमानजनक गालियां देते हुए मारपीट की और भगा दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी तीन वर्षों से लड़की को डरा-धमकाकर शादी का वादा करता रहा और नाबालिग होने का हवाला देकर शोषण करता आया। उसने धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो इज्जत बर्बाद कर देंगे और जान से मारकर लाश फेंक देंगे, जिसका पता किसी को न चले। पीड़ित परिवार ने थाना बीजपुर को पहले ही सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने आज सोमवार को एसपी सोनभद्र और सीओ दुद्धी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में थाना बीजपुर को आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश देने की मांग की गई है, ताकि नाबालिग की इज्जत और जान-माल की रक्षा हो सके। शिकायत की प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सोनभद्र, प्रमुख सचिव और पुलिस महानिरीक्षक को भी भेजी गई हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions