होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जल जीवन मिशन द्वारा सड़क पर किए गए गड्डे से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, 25 वर्षो बाद बनवाई गई सड़क हुई क्षतिग्रस्त.

जल जीवन मिशन (नमामि गंगे)द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन को हर घरो मे जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।पाइपलाइन बिछाने का कार्य सड़क पर गड्डे खनकर किया गया, जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

muirpur

1:55 PM, Apr 9, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Prashant Dubey

जल जीवन मिशन द्वारा सड़क पर किए गए गड्डे से सड़क हुई क्षतिग्रस्त, 25 वर्षो बाद बनवाई गई सड़क हुई क्षतिग्रस्त.

क्षतिग्रस्त सड़क

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

विकास खंड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही मे जल जीवन मिशन (नमामि गंगे)द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन को हर घरो मे जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।पाइपलाइन बिछाने का कार्य सड़क पर गड्डे खनकर किया गया जिसके कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणो ने बताया कि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और पहले की तरह सड़क नही रह गई,सड़क मे छोटे-छोटे गड्डे हो गए है।

Image

ग्रामीणो ने बताया कि एक तो 25 वर्षो बाद इस सड़क का निमार्ण कराया गया है और अगर इसी तरह गांव मे कई कार्य कराए गए तो सड़क पूरी तरह कुछ दिनो मे क्षतिग्रस्त हो जाएगी।

विज्ञापन

ग्रामीणअमेरिका,बुधई,अशोक,जब्बार,शिवप्रसाद,रामइकबाल,फिरोज,सियाराम,आजाद,विनोद,कुसुमलता,छोटेलाल,विजय आदि लोगो ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग विभाग से की है। इस संबंध मे जीवीपीआर कंपनी के अभियंता सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा इसलिए सड़क की खुदाई करवाई गई थी लेकिन कार्य होने के बाद गड्डे को भरवा दिया गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions