यहाँ कोई प्रतिद्वंदता नहीं, बल्कि सिक्का उछाल कर मनोनीत किया जाता है
यहाँ कोई प्रतिद्वंदता नहीं, बल्कि सिक्का उछाल कर मनोनीत किया जाता है
9:01 PM, Jun 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Suresh gupta

..
नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर एक ऐसी संस्था है,जो आध्यात्मिक, सामाजिक, प्रदूषण के विरुद्ध संघर्ष शील, पर्यावरण के प्रति जागरूकता,एवं स्वच्छता अभियान चलाकर सम्पूर्ण विकास का संदेश देती है, मेडिकल कैंप, स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान साथ ही रहवासी स्वयं अपने हाथों से नालियों की सफाई ,पौधारोपण, एवं ऑर्गेनिक सब्जियों, एवं मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए संकल्पित है!! साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेल कार्यशाला एवं प्रतिभा उत्थान केलिए समय समय पर विशेष आयोजन किये जाते है!!
आज दिनांक 31 मई को नवजीवन रहवासी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठितत्रिवार्षिक कार्यकाल 2026–2029 के लिए नवजीवन रहवासी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी 31 मई, रविवार को समिति के संस्थापक एवं संरक्षक राजेंद्र सिंह बघेल की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से चयनित कर ली गई। अधिकारियों में कुछ प्रमुख परिवर्तन किए गए हैं; अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्य यथावत ही हैं।आमसभा निर्धारित समय पर नवजीवन भवन, हर्रई आवासीय-सह-व्यावसायिक योजना में लगभग 300 रहवासियों की उपस्थिति में हुई। सभा का संचालन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल ने कार्यकारी सचिव शशिधर गर्ग के सुपुर्द किया। सभा की शुरुआत में शशिधर गर्ग ने एमआईजी-103 निवासी श्री एस. के. ठाकुर के निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने निहित आत्मीयता के साथ सम्मान किया।कार्यवाही के दौरान शशिधर गर्ग ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की भूमिका और पिछले 13 वर्षों में मोहल्ले में सार्वजनिक सुविधाओं के उन्नयन तथा रहवासियों के हितों के लिए समिति के योगदानों को रेखांकित किया। उन्होंने समय पर सदस्यशुल्क व अंशदान का भुगतान करने का आग्रह करते हुए समिति के कानूनी, लेखा-जोखा तथा उप-रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी रीवा को प्रस्तुत किए जाने वाले प्रावधानों (धारा 4, 27 और 28) की जानकारी भी दी।नवीन कार्यकारिणी के लिए रहवासियों द्वारा पदानुक्रम में सुझाए गए सदस्यों के नाम आमसभा में रखे गए तथा प्रस्तावों के अनुसार पढ़े गए और उपस्थितों द्वारा तालियों से समर्थन दर्ज कराया गया। अधिकांश पदों के लिए एक-एक नाम प्रस्तावित हुए जबकि अध्यक्ष पद के लिए अजय अग्रवाल और राजकिशोर सिंह के नाम समान सहमति से प्रस्तावित हुए। निर्णायक के रूप में अध्यक्ष ने दो महिला सदस्यों—श्रीमती रन्नो चौरसिया और श्रीमती रागिनी सिंह—को मंच पर बुलाकर सिक्का उछालकर टॉस कराया, जिसमें राजकिशोर सिंह अध्यक्ष चुने गए। मौके पर अजय अग्रवाल ने राजकिशोर सिंह को गले लगाकर बधाई दी।गठित कार्यकारिणी में प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:अध्यक्ष: राजकिशोर सिंहसचिव: शशिधर गर्ग कोषाध्यक्ष: सत्यनारायण बंसलउपाध्यक्ष: बृजेश पांडेय, आनंद अग्रवाल, समीर सिंहसंयुक्त सचिव: शाहनवाज, अजय अग्रवालकार्यकारी सदस्य (क्षेत्रवार):HIG: श्रीमती वसुंधरा हिम्मतरामका, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, श्रीमती इंदू सिंह, मनीष अग्रवालMIG: मुद्दू श्रीनिवास, सौरभ अग्रवाल, अरविंद दिवाकर, अनुराग भरतियाLIG: डी. के. अग्रवाल, सुनील गुप्ता, श्रीमती रागिनी सिंहशिवाजी काम्प्लेक्स (फ्लैट): दिग्विजय सिंह, अरुण कुमार सिंहशिवाजी काम्प्लेक्स (दुकान): रंजन वर्मा, राजेश गुप्ताआमसभा के समापन पर संस्थापक राजेंद्र सिंह बघेल ने उपस्थित रहवासियों का धन्यवाद करते हुए नई कार्यकारिणी को पूरे मोहल्ले को एक परिवार मानकर उत्तरदायित्व और उत्साह के साथ काम करने का निर्देश दिया। गठित कार्यकारिणी और सभा की कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज कराकर उपस्थित रहवासियों के हस्ताक्षर लिए गए।
यह भी पढ़ें






