होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का होगा व्यापक सत्यापन, 27 जून को सेक्टर अधिकारी करेंगे निरीक्षण

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का होगा व्यापक सत्यापन, 27 जून को सेक्टर अधिकारी करेंगे निरीक्षण

5:33 PM, Jun 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का होगा व्यापक सत्यापन, 27 जून को सेक्टर अधिकारी करेंगे निरीक्षण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, भवन, शौचालय, बिजली और मोबाइल नेटवर्क की होगी जांच

सोनभद्र, 25 जून 2026। आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विधानसभा वार तैनात सेक्टर अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 27 जून को सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाए कि मतदान केंद्र के लिए चयनित भवन उपयोग योग्य स्थिति में है या नहीं तथा वहां निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर शौचालय, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क, भवन एवं कमरों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत परीक्षण किया जाए। निरीक्षण के उपरांत निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, ताकि जहां किसी प्रकार की कमी हो, वहां संबंधित विभागों के माध्यम से समयबद्ध सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं का उपलब्ध होना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भौतिक सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।बैठक में निर्वाचन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions