दिवंगत विधायक को हज़ारों आदिवासियों ने दी श्रृद्धाजंलि
wp:paragraph
duddhi
4:07 PM, Jan 14, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

wp:paragraph
म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख के आवास पर जुटे सैकड़ो लोग
/wp:paragraph
म्योरपुर /पंकज सिंह
विज्ञापन
म्योरपुर विकास खण्ड के स्थानीय कस्बा स्थित पातेरी टोला मे ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड के आवास परिसर में बुधवार को दुद्धी विधान सभा के दिवंगत विधायक और आदिवासी नेता विजय सिंह गोंड को हजारों आदिवासियों ने श्रद्धांजलि दी जिसमे भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
wp:image {"id":71607,"sizeSlug":"large"}
/wp:image
मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड ने कहा कि आठ बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उन्होंने आदिवासियों सहित सर्व समाज के लिए जो काम किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
wp:image {"id":71609,"sizeSlug":"large"}
दिल में जो जगह बनाई उसकी कमी पूरा करना मुश्किल है। उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि हमे एक जुट होकर दुद्धी क्षेत्र के विकास में योगदान देना है और जल जंगल जमीन की रक्षा करनी है।
wp:image {"id":71611,"sizeSlug":"large"}
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधायक श्री गोंड का निधन एक युग का अंत जरूर है लेकिन हमें धैर्य पूर्वक इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के प्रगति के लिए काम करना है। इस दौरान लगभग 500 लोगो को कम्बल ओढ़ा कर प्रमुख ने उन्हें ठंड से राहत दिलाई।
wp:image {"id":71613,"sizeSlug":"large"}
मौके पर सोनाबच्चा अग्रहरी,सुजीत कुमार,शेषनाथ तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चंद्र यादव,चंद्र भूषण मिश्रा,आशुतोष चतुर्वेदी, आशीष अग्रहरी, पवन अग्रहरी, होरिलाल पासवान, वरिष्ठ पत्रकार जगतनारायण विश्वकर्मा, अशोक दुबे, मोनू जायसवाल,बबई सिंह मरकाम,राजन सिंह, केदार यादव, आर के (गुड्डू भाई)गणेश जायसवाल, मु. अयूब, मु वकील, अफजल अंसारी,बाबूराम संत कुमार ग्राम प्रधान,रामचंद्रर रौनियार,मोहन सिंह,अशोक कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे






