होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, आगे एक बड़े आंदोलन की चेतावनी

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, आगे एक बड़े आंदोलन की चेतावनी, प्रदेश भर चल रहा शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

7:56 PM, Apr 13, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस, आगे एक बड़े आंदोलन की चेतावनी

टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





सोनभद्र: 13अप्रैल को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन द्वितीय चरण में शिक्षकों द्वारा मसाल जुलूस निकाला गया lजो नेहरू पार्क से चलकर बढ़ौली चौराहे पर समाप्त हुआ, मसाल जुलूस के माध्यम से शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि टीईटी, आर टी ई एक्ट से पूर्व किसी भी दिशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा क्योंकि आंदोलन के प्रथम चरण में देश के लाखों शिक्षकों ने पार्टी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय राष्ट्रपति महोदया मालिनी मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर विरोध दर्शाया की 2001 से पूर्ण नियुक्त हुए शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपना कहीं से न्यायोचित नहीं है l नेहरू पार्क से हजारों की संख्या में शिक्षक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले बृहद मसाल जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की महासंघ के जिला जिला संयोजक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री/ जिला अध्यक्ष सोनभद्र श्री योगेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को टेट अनिवार्यता का जो फैसला आया वह कहीं से भी न्यायोचित नहीं है, क्योंकि टेट 2011 से लागू किया गया है तो पूर्व में उसे लागू करना न्याय संगत नहीं है जिसे सरकार को आरटीई एक्ट में संशोधन करके 2011 से पूर्व शिक्षकों को टीईटी मुक्त करना चाहिए l ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन और बड़ा होगा lवहीं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री जनार्दन त्रिपाठी ने कहा कि टेट अनिवार्यता को शिक्षकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है, जिसे बिल्कुल किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा l अटेवा जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार मौर्य ने कहा कि यह कहीं से भी न्याय उचित नहीं है की जो 20 वर्ष से नौकरी कर रहा है और अपनी योग्यता पर शिक्षक बना उसे अलग से परीक्षा करना और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाना गुरु को अपमानित करने के बराबर है lकार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने एक आवाज में कहा कि किसी भी दशा में टीईटी अनिवार्यता को स्वीकार नहीं किया जाएगा lउपस्थित शिक्षकों में जय प्रकाश राय, हुकुम चंद्र, सर्वेश गुप्ता, भोलानाथ अग्रहरि, रंजना सिंह कौसर जहां सिद्दीकी, रविंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक मिश्रा, संजय मिश्र, राघवेंद्र त्रिपाठी, अभिषेक यादव, चंद्रजीत मनीष शर्मा, राजेश जायसवाल, अरविंद चौहान, राम नगीना मिश्र, पंकज पाण्डेय, तरुण चौबे, सुशील कुमार यादव, नवीन गुप्ता, अमित चौबे, सूर्य प्रकाश, राजेश द्विवेदी, सहित हजारों की संख्या सहित ऊर्जावान साथी इस मशाल जुलुश में समिल्लित हुए l

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions