होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

सोनभद्र के बभनी थाना अंतर्गत तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगी, पुलिस कर रही तलाश।

बभनी

7:53 PM, Apr 7, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Naresh Gupta

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

हादसे में हुई मौत परिजनों में कोहराम : फोटो - सोन प्रभात

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आसनडीह मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद जहां एक परिवार का सहारा छिन गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

घटना के बाद स्थिति : फोटो सोन प्रभात

घटना के बाद स्थिति : फोटो सोन प्रभात

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गायदह आसनडीह निवासी राजदेव (32 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ, सोमवार की शाम अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आसनडीह बाजार के पास पुलिया के समीप पहुंचे, उसी दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयावह थी कि राजदेव कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान टूटी सांसें

हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायल राजदेव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन

राजदेव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे—पत्नी,दो मासूम बेटे,दो बेटियां को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

 इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि—मामला दर्ज कर लिया गया है, फरार ट्रक और चालक की तलाश जारी है,जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 बढ़ते सड़क हादसे बने चिंता का विषय

बभनी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और आमजन दोनों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही भरा वाहन संचालन आए दिन लोगों की जान ले रहा है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions