सोनभद्र में दर्दनाक घटना: महिला ने दो बच्चों संग लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने अपने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर दी जान। करमा,सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रीति राजभर अपने दो बच्चों के साथ आर्यांस और आर्यन सहित फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानी थाना क्षेत्र के ग्राम बिषहार में बीती रात पति पत्नी में खाना खाने के आपसी विवाद मे प्रीति राजभर 25 वर्ष पत्नी राजन राजभर
4:30 PM, May 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:विषहर गांव (थाना करमा क्षेत्र) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में घोरावल के क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक तनाव या अन्य व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।पुलिस द्वारा परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें






