होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

घोरावल क्षेत्र के विभिन्न जगहों से बैटरी चोरी के मामले में दो अभियुक गिरफ्तार, घोरावल क्षेत्र का मामला

7:51 PM, Apr 8, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

बैटरी चोरी में पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुटहा-सिरसाई में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी करने के मामले में दो आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना बीते 5 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। चोरी की इस घटना में 6 अप्रैल को मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था और चोरों की तलाश में जुटी थी। कस्बा चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय ने बताया कि सिरसाई गांव निवासीगण गोविन्द ओझा उर्फ रामायन पुत्र चन्द्रमा ओझा तथा लवकुश पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपितो के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दर्ज प्रकरण मे बुधवार को बिसरेखी के पास से उन दोनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय भेजा गया।

विज्ञापन

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions