होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

फर्जी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में स्टाफ नर्स सहित दो गिरफ्तार, 10 हजार की इनामी अभियुक्ता भी गिरफ्तार

फर्जी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में स्टाफ नर्स सहित दो गिरफ्तार, 10 हजार की इनामी अभियुक्ता गिरफ्तार

6:17 PM, Jun 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

फर्जी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में स्टाफ नर्स सहित दो गिरफ्तार, 10 हजार की इनामी अभियुक्ता भी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में कथित फर्जी उपचार के दौरान हुई थी आशा बहू की मौत

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में वांछित 10 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार कस्बा कोन स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा के दौरान कथित फर्जी चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन किए जाने से आशा बहू सीमा देवी की मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोन में मु0अ0सं0-104/2026 के तहत धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले में वांछित एवं 10 हजार रुपये की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र तथा उसकी सहयोगी दाई जौरुन बीबी पत्नी करीमन निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड) की संलिप्तता प्रकाश में आई।थाना कोन पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता एंसलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद, निवासी देवाटन, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष।जौरुन बीबी पत्नी करीमन, निवासी सिसरी बनखेता, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र लगभग 48 वर्ष।पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0-104/2026, धारा 105, 318(4) बीएनएस एवं 34 एनएमसी एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

विज्ञापन

गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक शिव प्रकाश यादव (चौकी प्रभारी चकरिया), हेड कांस्टेबल शिव कुमार यादव, महिला आरक्षी स्वधा सिंह एवं महिला आरक्षी सौम्या तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions