तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा दो घायल
(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र- चोपन
sonbhadra
8:25 PM, Feb 16, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

(अनिल कुमार अग्रहरि)डाला सोनभद्र- चोपन
थाना क्षेत्र के तेलगुडवा एचपी पेट्रोल पंप के सामने डाला के तरफ से जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरे ,दो घायल एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शाम में चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा एचपी पेट्रोल पंप के सामने डाला के तरफ से जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गए जिसमें एक ही बाइक पर कोडरी बेलहत्थी निवासी ओमप्रकाश पुत्र बलराम खरवार ,जदवीर पुत्र रामजतन खरवार घायल सवार थे जो गिर घायल हो गए वहीं घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शीयो ने तत्काल ऐम्बुलेंस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल ओमप्रकाश की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं दुसरे घायल को ठीक ठीक बताया जा रहा है जहां उपरोक्त घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई है
यह भी पढ़ें






