मैजिक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
मैजिक के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल, डाला चौकीदार क्षेत्र का मामला, सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल
8:10 AM, Apr 13, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: अनिल कुमार अग्रहरि

मैजिक के धक्के से घायल की सूचना पर पहुंची पुलिस
डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो मंदिर के पास रूट डाइवर्जन कटिंग पर मैजीक के चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया , टीआई पुलिस ने घटना में शामिल वाहन को चोपन थाना के लिए लेकर चले गए। वहीं घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जानकारी अनुसार के रविवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे ओमप्रकाश निवासी डाला बारी व रविन्द्र धर दुबे पुत्र भोलाधर दुबे उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम महुआव पांडेय पनौली जो एक ही बाइक पर सवार होकर शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए जाते हुए डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास डिवाइडर कटींग के पास सड़क पार करते समय मैजिक सवार ने बाइक को साइट से धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को सड़क से किनारे करवाया गया तभी उसी दौरान टीआई पुलिस की टीम उसी रास्ते से गुजर रहे थे और घटना देख खड़े हो गए जिसके उपरांत स्थानीय लोगों के मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में ईलाज करवाया गया और धक्का मारने वाले मैजिक को चोपन थाना के लिए लेकर चले गए।
यह भी पढ़ें






