अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रात करीब साढ़े 8 बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे विशाल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
6:47 AM, Sep 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रात करीब साढ़े 8 बजे एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे विशाल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें सीएचसी दुद्धी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक श्याम बिहारी (24) पुत्र लखन निवासी ग्राम हरनाकछार और मनीष कुमार (22)पुत्र सुरेंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम हरनाकछार घिवही, महुली बाजार से घर की ओर जा रहे थे। जोरूखाड़ गांव के पास उनकी बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। ग्रामीणों ने डायल 112 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम से मनीष कुमार कांस्टेबल, मनमोहन यादव और विजय यादव पीआरबी UP32 DG6075 ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों युवक के बाएं पैर में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें






