होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सदर प्रमुख ने गरीबों में बांटा कंबल.

संवाददाता -संजय सिंह / Sonprabhat News

sonbhadra

2:31 PM, Jan 12, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सदर प्रमुख ने गरीबों में बांटा कंबल.
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

संवाददाता -संजय सिंह / Sonprabhat News

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद अंतर्गत राबर्ट्सगंज विकासखंड के ग्राम मुसही में क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभरोसे मुसहर के नेतृत्व में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर प्रमुख अजीत रावत के सौजन्य से आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 100 निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सदर प्रमुख अजीत रावत ने अपने करकमलों द्वारा कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गांव के गरीब, असहाय एवं दिव्यांग महिला-पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य रामभरोसे मुसहर ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम एवं त्योहारों के अवसर पर गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए कंबल एवं मिष्ठान वितरण जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं।

Image

विज्ञापन

निःशुल्क कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार भी कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु राजस्व विभाग के माध्यम से गरीब, असहाय, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कंबल वितरित कर रही है। इस अवसर पर अजय भारती, बन्धु भारती, श्यामदेव विश्वकर्मा रविन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Image

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions