अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, क्षेत्र में सनसनी
(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)दुद्धी
duddhi
6:56 AM, Mar 31, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र)दुद्धी
सोनभद्र तहसील क्षेत्र थाना विंण्ढमगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह में बियारी बस्ती रेलवे अंडरपास के समीप अप लाइन के पोल संख्या 57/29 के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार ये घटना रविवार की देर शाम लगभग 9:00 बजे की बताई जा रही है। मौके पर जुटे प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक व्यक्ति की मौत पैसेंजर ट्रेन से कटकर होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन मौके पर घटना स्थल पहुंचे जहां अज्ञात व्यक्ति की शव को पहचान करने की प्रबल कोशिश की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।सूचना पर रेलवे पुलिस और विन्ढमगंज थाना पुलिस दोनो प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी दुद्धी भेज दिया। इधर शव को शिनाख्त कराने को लेकर मामले की जांच कर रहे विन्ढमगंज थाना के दरोगा सुनील कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि मृतक की पहचान जल्द हो सके।
यह भी पढ़ें






