होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

8:12 PM, May 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र :
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के केकराही स्थित बसवा गांव निवासी 27 वर्षीय रुक्मणि पटेल, पत्नी जितेन्द्र कुमार, को मंगलवार को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने डॉक्टर से फोन पर बात कर बिना उचित जांच के इलाज शुरू कर दिया और महिला को ग्लूकोज चढ़ाने के साथ कई इंजेक्शन लगाए गए।मृतका के पति जितेन्द्र कुमार के मुताबिक, इलाज के दौरान डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे और स्टाफ ने ही फोन पर निर्देश लेकर उपचार किया। बुधवार सुबह महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गईमौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।घटना के संबंध में मृतका के पति ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions