होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मकर संक्रांति तक 10वीं कक्षा तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी।

सोनप्रभात डिजिटल डेस्क - आशीष गुप्ता (School Closed News)

sonbhadra

10:34 AM, Jan 5, 2022

Share:

Edited by: Ashish Gupta

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मकर संक्रांति तक 10वीं कक्षा तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनप्रभात डिजिटल डेस्क - आशीष गुप्ता (School Closed News)

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने मकर संक्रांति 14 जनवरी तक 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही रात्रि कर्फ्यू में दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है। छह जनवरी से रात 10 से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। जिन जिलों में कोरोना के एक हजार से अधिक सक्रिय केस होंगे, वहां सिनेमाहाल, बैंक्वेट हाल, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।

Image

विज्ञापन

शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों पर एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता नहीं हो सकेगी। खुले स्थान पर मैदान की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी जाएगी।

Image

विज्ञापन

इसके बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से देर रात विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए, जो कि गुरुवार से लागू होंगे। इसमें कहा गया है कि 10वीं कक्षा तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश रहेगा। इस अवधि में किशोरों का टीकाकरण जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions