सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बवाल का वीडियो वायरल, रेलवे प्रशासन ने दी सफाई.
रेलवे प्रशासन की ओर से पुलिस को दिए गए स्पष्टीकरण में बताया गया कि संबंधित लोग प्लेटफार्म पर भी हंगामा और मारपीट कर रहे थे। रेलवे कर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि उन्होंने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
sonbhadra
10:53 AM, May 8, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh / Vedvyas Singh Maurya

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। जनपद के एक रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कुछ लोगों को लाठियों से पीटते हुए देखा जा रहा है, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और रेलवे प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने के दौरान कुछ बंजारा समुदाय के लोग आपस में विवाद और मारपीट करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर में आ गए। आरोप है कि नशे की हालत में वे स्टेशन कार्यालय तक पहुंच गए और वहां मौजूद स्टेशन मास्टर समेत अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे।

विज्ञापन
रेलवे प्रशासन की ओर से पुलिस को दिए गए स्पष्टीकरण में बताया गया कि संबंधित लोग प्लेटफार्म पर भी हंगामा और मारपीट कर रहे थे। रेलवे कर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि उन्होंने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक स्थिति गंभीर होने पर तत्काल रेलवे कंट्रोल और डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान कुछ लोग स्टेशन कार्यालय में घुस गए और वहां भी उत्पात मचाने लगे। कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें कार्यालय से बाहर निकाला। इसके बाद कथित तौर पर दूसरी ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके चलते हालात नियंत्रण से बाहर होने लगे।
विज्ञापन
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।
स्टेशन अधीक्षक राममणी सारस्वत ने रेलवे कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर रेलवे प्रशासन से पूरी जानकारी ली गई है। फिलहाल बंजारा समुदाय की ओर से कोई लिखित शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






