पर्यटन का दर्जा प्राप्त मल्देवा-दुद्धी मार्ग पर घटिया सीसी सड़क निर्माण से ग्रामीण नाराज, एसडीएम से शिकायत
बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, डॉक्टर लव कुश प्रजापति, रामेश्वर राय प्रबुद्धजन पहुंचे .
duddhi
1:15 PM, Apr 9, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Jitendra Chandravanshi

Photo : Sonprabhat News
दुद्धी सोनभद्र विकासखण्ड अन्तर्गत मल्देवा-दुद्धी संपर्क मार्ग पर चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पहले बनी डामर सड़क को हटाकर मात्र 3 मीटर (10 फिट )चौड़ाई में मानक विहीन सीसी सड़क बनाई जा रही है, जिससे सड़क का स्तर असंतुलित होने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के किनारों पर पटरी (साइड शोल्डर) नहीं बनाई जा रही, जिससे आवागमन में भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि बिना उचित तकनीकी मानकों के यह निर्माण भविष्य में जलभराव, सड़क क्षति और जनहानि का कारण बनेगा। मात्र 500 मीटर लंबे इस मार्ग पर हो रहे कार्य ने लोगों को और चिंतित कर दिया है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी दुद्धी को शिकायत पत्र सौंपकर मांग की है कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाए, दोनों ओर पटरी बनाई जाए, निर्माण की गुणवत्ता जांच हो और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद ग्रामीणों ने मौके पर कार्य रुकवा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्थानीय लोगों ने अपील की है कि निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए और मानक के अनुरूप सड़क बनाई जाए। इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल ,डॉ लवकुश प्रजापति,रामेश्वर राय, दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे,तबरेज अहमद ,अनिल कुमार सहित काफी संख्या में गांव के ग्रामीण प्रदर्शन में मौजूद रहे ।






